Viral News

CHHATTISGARH: शराब के नशे में स्कूल पहुंचे हेडमास्टर, VIDEO हो रहा VIRAL

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कथित रूप से नशे की हालत में स्कूल पहुंचे हेडमास्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मामले में जांच और कार्रवाई की मांग उठी है।

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक हेडमास्टर के नशे की हालत में स्कूल परिसर में दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। घटना के सामने आने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी है तथा संबंधित शिक्षक के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला साल्ही क्षेत्र के प्राथमिक शाला खोरखोरी पारा का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हेडमास्टर कथित रूप से शराब के नशे में स्कूल पहुंचे। वायरल वीडियो में वे जमीन पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं और आसपास मौजूद लोगों से बातचीत के दौरान असामान्य व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल सुनाई देता है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों और बच्चों के परिजनों ने शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि विद्यालय बच्चों के भविष्य निर्माण का केंद्र होता है और शिक्षकों से अनुशासन एवं जिम्मेदारी की अपेक्षा की जाती है। ऐसे मामले सामने आने पर शिक्षा विभाग को गंभीरता से जांच करनी चाहिए।

स्थानीय लोगों ने संबंधित शिक्षक के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल शिक्षा विभाग की ओर से मामले में आधिकारिक बयान या कार्रवाई की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि RBNews24 द्वारा नहीं की गई है।

वीडियो

 

Related Articles

Back to top button