छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा: 3.780 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा / जिले की बिर्रा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा परिवहन और बिक्री के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.780 किलोग्राम गांजा और परिवहन में प्रयुक्त एक स्कूटी जब्त की है।






