छत्तीसगढ़

48 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, चोरी की होंडा लिवो बरामद

जांजगीर-चांपा की चौकी नैला पुलिस ने 48 घंटे के भीतर बाइक चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी की होंडा लिवो मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली।

जांजगीर-चांपा, 13 जुलाई 2026। जांजगीर-चांपा जिले की चौकी नैला पुलिस ने घर के बाहर खड़ी होंडा लिवो मोटरसाइकिल चोरी के मामले का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को वार्ड क्रमांक 5, वीआईपी कॉलोनी, नैला निवासी ब्रजेश कुमार पाण्डेय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपनी होंडा लिवो (क्रमांक MH-12-QB-0317) घर के बाहर खड़ी की थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।

शिकायत के आधार पर चौकी नैला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सकरेली, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती निवासी विनय कुमार सूर्यवंशी उर्फ छोटू (27 वर्ष) चोरी की बाइक अपने कब्जे में रखे हुए है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम सकरेली में घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया। उसने बताया कि घटना के बाद बाइक को जांजगीर स्थित दादी सती अस्पताल के पास छोड़ दिया था और चाबी अपने पास रखकर गांव लौट गया था।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दादी सती अस्पताल के पास से चोरी की होंडा लिवो मोटरसाइकिल बरामद कर ली। साथ ही घटना में उपयोग की गई साइकिल भी जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button