छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: राष्ट्रप्रेम के जज्बे के साथ निकली तिरंगा यात्रा, 9 से 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति के कार्यक्रम

जांजगीर-चांपा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा रवाना की। 9 से 17 अगस्त तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम।

जांजगीर-चांपा, 9 अगस्त 2026। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जांजगीर-चांपा जिले में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं यात्रा में शामिल होकर खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

IMG 20260809 WA0364 Console Crptech

तिरंगा यात्रा में जिले के विभिन्न खेल विधाओं से जुड़े खिलाड़ी, प्रशिक्षक और प्रतिभागी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर आगे बढ़ते खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

कलेक्टर ने जिलेवासियों से की सहभागिता की अपील

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान नागरिकों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान के साथ देश की एकता और अखंडता के प्रति अपने दायित्वों से जोड़ने का अवसर है। उन्होंने जिलेवासियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करने और स्वतंत्रता दिवस को उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाने की अपील की।

9 से 17 अगस्त तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

जिले में 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें तिरंगा यात्रा, रैलियां, दौड़ एवं मैराथन, देशभक्ति संगीत कार्यक्रम, कैनवास गतिविधियां, तिरंगा प्रतिज्ञा, सेल्फी अभियान, सम्मान कार्यक्रम और जनजागरूकता से जुड़ी गतिविधियां शामिल हैं।

इन आयोजनों के माध्यम से जिले में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

ये अधिकारी और खिलाड़ी रहे मौजूद

तिरंगा यात्रा के दौरान जिला पंचायत सीईओ विनय पोयाम, एसडीएम जांजगीर एवं खेल अधिकारी सुब्रत प्रधान, तहसीलदार शशिभूषण सोनी, गोपेश्वर कहरा, वरुण पांडेय, दीपक यादव, बघेल सहित विभिन्न खेल विधाओं के प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button