छत्तीसगढ़

हर घर तिरंगा अभियान: जांजगीर-चांपा में गांव-गांव निकली तिरंगा यात्रा, ग्रामीणों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

जांजगीर-चांपा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत गांव-गांव तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। ग्रामीण, विद्यार्थी और जनप्रतिनिधि देशभक्ति गतिविधियों में उत्साह से शामिल हो रहे हैं।

जांजगीर-चांपा, 10 अगस्त 2026। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जांजगीर-चांपा जिले में 7 से 17 अगस्त 2026 तक विभिन्न देशभक्ति और जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में तिरंगा यात्रा, सामूहिक गायन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

IMG 20260810 WA0402 Console Crptech

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार पोयाम के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। इन यात्राओं में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों के सदस्यों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा में गूंजा वंदे मातरम्

तिरंगा यात्रा के दौरान वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ अभियान में सहभागिता की। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने और हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर भी आयोजन

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, शासकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर भी राष्ट्रभक्ति से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। विद्यालयों में वंदे मातरम्, राष्ट्रभक्ति विषयक संगोष्ठी, जागरूकता कार्यक्रम सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

ग्राम पंचायतों में आयोजित तिरंगा यात्राओं के जरिए ग्रामीणों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के दौरान जनभागीदारी के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

17 अगस्त तक चलेगा अभियान

जांजगीर-चांपा जिले में हर घर तिरंगा अभियान 7 से 17 अगस्त 2026 तक जारी रहेगा। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में देशभक्ति और जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

Related Articles

Back to top button