Breaking news

जांजगीर-चांपा में ACB की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार की रिश्वत लेते प्राचार्य और लिपिक गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा के किरारी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ACB ने कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते प्राचार्य और लिपिक को गिरफ्तार किया।

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी की प्राचार्य और लिपिक को कथित तौर पर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति है।

20260903 165351 Console Crptech

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंजुलता सोनी, प्राचार्य और विकास मसीह, लिपिक के रूप में हुई है। दोनों पर स्कूल के बाबू मनीष राठौर से वेतन वृद्धि के एरियर की राशि जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

20260903 165428 Console Crptech

बताया गया है कि संबंधित कर्मचारी का करीब 80 हजार रुपए का वेतन वृद्धि एरियर निकालने के एवज में आरोपियों द्वारा पैसे की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले की जांच कर ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई।

योजना के तहत ACB की टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपए की कथित रिश्वत लेते समय दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने आवश्यक दस्तावेज और मामले से जुड़े तथ्यों की भी जांच शुरू कर दी है।

इस ट्रैप कार्रवाई में ACB के 13 अधिकारियों की विशेष टीम शामिल रही। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और प्रकरण से जुड़े दस्तावेजों की जांच के साथ आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

जानकारी के मुताबिक, ACB बिलासपुर की यह 56वीं ट्रैप कार्रवाई बताई जा रही है। कार्रवाई के बाद सरकारी कार्यालयों और शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की सख्ती को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Related Articles

Back to top button