Crime

CRIME NEWS : नाबालिग के साथ दरिंदगी, चार दिन में 11 लोगों ने किया दुष्कर्म, सभी आरोपी गिरफ्तार

CRIME NEWS

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में ओडिशा की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। नाबालिग के साथ 4 दिन तक अलग-अलग लोगों ने यौन उत्पीड़न किया। लड़की के साथ पहले एक मजदूर और उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया, जिसके बाद उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। आत्महत्या के लिए जब वो विशाखापत्तनम के आरके बीच पहुंची तो वहां एक फोटोग्राफर उसको मिला। इसके बाद फोटोग्राफर पीड़िता को एक लॉज में ले गया जहां उसने खुद और उसके 8-9 दोस्तों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।images 2023 12 12T135859.255 Console Crptechमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 दिसंबर 2023 को लड़की का जन्मदिन मनाने के बहाने झारखंड का एक प्रवासी मजदूर उसको एक कमरे में ले गया जहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी कमरे में अपने दोस्त को लेकर आया और उसने भी लड़की का यौन उत्पीड़न किया। इन घटनाओं से पीड़िता को मानसिक आघात पहुंचा और उसने आत्महत्या करने का निर्णय लिया। जब वो सुसाइड के लिए आरके बीच पहुंची तो यहां उसको एक फोटोग्राफर मिला, जो बीच पर पर्यटकों की फोटो खींचकर अपनी आजीविका चलाता है। फोटोग्राफर ने लड़की से बात की और फिर उसे एक लॉज में ले गया। यहां लाकर उसने भी पीड़िता का यौन उत्पीड़न किया। बता दें कि इतना ही नहीं वहां उसने अपने 8-9 दोस्तों को और बुला लिया फिर उन्होंने भी नाबालिग के साथ रेप किया। पुलिस के मुताबिक, लड़की के साथ फोटोग्राफर और उसके दोस्तों ने 20, 21 और 22 दिसंबर को यौन उत्पीड़न किया।

घटना के सभी 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पीड़िता के साथ पहली वारदात 17 दिसंबर को हुई। इसके बाद 20, 21 और 22 दिसंबर को फिर से 8-9 लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या पीड़िता के साथ 18 और 19 दिसंबर को भी इस तरह की घटना हुई। पुलिस आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुटी है।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें