CHHATTISGARH NEWS : भाजपा नेता असीम राय को गोली मारने वाला शूटर महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Chhattisgarh News
कांकेर / जिले के भाजपा नेता असीम राय को गोली मारने वाले शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या के बाद फरार हो गया था। साथ ही पिस्टल सप्लाई करने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। इस हत्याकांड में शामिल 11 आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं। रविवार की शाम पुलिस ने प्रेसवार्ता में बताया कि भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड के मामले में हत्या का मुख्य आरोपी व शूटर को महाराष्ट्र के चंद्रपुर से गिरफ्तार किया गया हैं। शूटर को पकड़ने के बाद पीवी 121 के गोपीदास के घर से पैरावट में छुपाकर रखे हत्या में प्रयुक्त 7.65 MM पिस्टल, 02 मैगजीन और 08 नग राउंड आरोपी विकास तालुकदार के निशानदेही पर बरामद किया गया। वही शूटर विकास तालुकदार को पिस्टल सप्लाई करने वाले आरोपी सोनू साहू को दंतेवाड़ा से गिरफ्तार किया गया उसके कब्जे से अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे गए दो पिस्तौल 2 नग मैगजीन और 30 राउंड बरामद किया गया हैं।
भाजपा नेता असीम राय की 6 दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में शुक्रवार को पुलिस ने कांग्रेस नेता और पंखाजूर नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। असीम राय की हत्या की सुपारी बदमाशों ने सात लाख में ली थी एक लाख में हत्या के लिए एक कट्टा भी खरीदा था बदमाशों के पास से पुलिस ने तीन लाख रुपए नकद और एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि राजनीतिक साजिश के तहत भाजपा नेता असीम राय की हत्या कराई गई थी। असीम राय की हत्या में पखांजूर नगर पंचायत के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली सहित कांग्रेस पार्षद विकास पाल शामिल था। हत्याकांड के पीछे नगर पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी थी जिसको लेकर विवाद चल रहा था कुर्सी जाने का भय और विकास पाल का अवैध कब्जा टूटने के डर से सभी लोगों ने इस हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया था।