U P

Judge Jyotsana rai : महिला जज ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Judge Jyotsana rai suicide

उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। बदायूं जिले में शनिवार को महिला जज का शव मिलने से हड़कंप मच गया सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर तैनात महिला का शव उसके सरकारी आवास पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृत महिला जज का नाम ज्योत्स्ना राय है वह सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के जज कालोनी में रहती थी।

जानकारी के मुताबिक, महिला जज ज्योत्स्ना राय के सरकारी आवास का दरवाजा शनिवार सुबह काफी देर तक नहीं खुला तो आसपास के लोगों को कुछ संदेह हुआ वह अपने कोर्ट में भी समय पर नहीं पहुंची तब उनके साथी जजों ने उन्हें फोन किया जब फोन पर कोई रेस्पॉन्स नही मिला तब साथी जजों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने महिला जज के सरकारी आवास की खिड़की को तोड़कर देखा तो सीलिंग फैन से उसका शव लटक रहा था। पुलिस ने महिला जज के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मृत महिला जज के घर से कुछ कागजात और सुसाइड नोट भी मिला है। बदायूं के पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला जज के शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button