छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : 25 लाख के गांजा के साथ 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh

महासमुंद / गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महासमुंद पुलिस ने 6 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 25 लाख का गांजा बरामद कर जब्त किया है। पिथौरा पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पिथौरा में संदिग्ध वाहन की चेकिंग के दौरान ओडिशा से छत्तीसगढ की ओर आ रही सिल्वर कलर की बोलेरो क्रमांक MP 09 FA 1779 की तलाशी के दौरान 50 पैकेटों में गांजा पकड़ाया।

गांजा और बोलेरो को पुलिस ने किया जप्त किया है। पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी बोलेरो वाहन के छत में बने विशेष चेम्बर के अंदर गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। यह गांजा ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जा रहे थे। पकड़े गए सभी आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button