Crime

CHHATTISGARH CRIME NEWS : फेसबुक में दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायगढ़ / महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए कोतरारोड़ पुलिस ने महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आरोपी मनोज साहू के विरुद्ध आवेदन देकर महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई और बताई कि मनोज साहू से फेसबुक के माध्यम से परिचय हुआ था। 2 फरवरी 2024 को मनोज महिला से मिलने उसके घर आया और स्वयं को अविवाहित होना बताकर शादी का प्रस्ताव रखा जिसके बाद 6 फरवरी को महिला के घर दोपहर में आकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और 12 फरवरी को भी रायगढ़ घूमने ले जाने के बहाने शारीरिक संबंध बनाया।

मनोज साहू ने दोनों के फोटो लेकर महिला के नाम से एक फेसबुक आईडी बना कर उसमें फोटो अपलोड कर दिया। महिला को जब मनोज के शादीशुदा होने की जानकारी हुई तो उसे फेसबुक से उसके फोटो हटाने बोली तो मनोज उसे धमकाने लगा और महिला के घर वालों को भी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया ।

महिला के रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड में आरोपी मनोज साहू पर दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज साहू पिता तुलसी साहू 34 साल निवासी ग्राम बार थाना सरिया जिला सारंगढ्-बिलाईगढ़ हाल मुकाम हाऊसिंग बोर्ड कालोनी सोरिया थाना सेजबहार जिला रायपुर के किरोड़ीमल क्षेत्र में देखे जाने की सूचना पर दबिश देकर हिरासत में लिया गया जिसे न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button