Crimeछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH CRIME NEWS : तंत्र-मंत्र के नाम पर 2 नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Crime

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ढोंगी बाबा ने तंत्र-मंत्र और पूजा करने के बाद पैसा बरसने की बात कहकर दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म को अंजाम दिया। जिसके बाद ढोंगी की सच्चाई का पता लगने के बाद पीड़ित बच्चियों के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की, इस मामले में पुलिस ने आरोपी का पर्दाफाश करते हुए उसे धर दबोचा, वहीं इस अपराध में उसका साथ देने वाले 3 युवक समेत एक युवती को भी गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

जानकारी के मुताबिक, 11 फरवरी को पीड़ित परिवार नाबालिक बच्चियों को लेकर सारंगढ़ से बिलासपुर बस स्टैण्ड पहुंचे थे। और वहाॅं पूजा करने वाले पंडित कुलेश्वर राजपूत उर्फ पंडित ठाकुर व उसका साथी कन्हैया से मिले। इसके बाद सभी लोग नाबालिक बच्चियों को मदनपुर रानीगाॅंव के पास गणेश साहू के मकान में लाये। जहाॅं खाना खाये और फिर पंडित कुलेश्वर ठाकुर दोनों नाबालिक बच्चियों में से एक बच्ची को मकान के अंदर कमरे में ले गया।

पूजा के बहाने उनके परिजन और सभी लोगों को कमरे से बाहर कर दिया और कमरे में लड़की के साथ जबरदस्ती संबंध बनाया। घटना के बारे में किसी को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। इसी प्रकार दूसरी नाबालिक लड़की को भी पूजा कराने के बहाने अंदर कमरे में ले जाकर उसके साथ भी जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

दोनों घटना को अंजाम देने के बाद तांत्रिक कुलेश्वर ठाकुर ने परिजन को बताया कि पूजा से मात्र 4000-2000 रूपये ही बारिश हो पाया है। यह कहते हुए पीड़ित परिवार को पैसे दे दिया। दोनों नाबालिक बच्चियाॅं घटना से इतने डरे सहमें थे कि वे घटना के संबंध में परिजन को कुछ भी नहीं बता पाये। बिलासपुर बस स्टैण्ड से वापस अपने घर जाते समय घटना के संबंध में दोनों नाबालिक लडकियों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।

जिसके बाद ढोंगी की सच्चाई का पता लगने के बाद पीड़ित बच्चियों के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की, इस मामले में पुलिस अधिकारी अर्चना झा के नेतृत्व में रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ठाकुर पंडित उर्फ कुलेश्वर सिंह राजपूत और लोगों को झांसे में लेने का काम करने वाली महिला समेत 3 अन्य युवकों को गिरफ्तार किया है।

रतनपुर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button