Crime

SARPANCH MURDER NEWS : सरपंच की गोली मारकर हत्या, कार में सवार होकर आए थे हमलावर

Sarpanch Murder

हरियाणा से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां हिसार के गांव कंवारी के सरपंच व सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान संजय दूहन को  गोलीयां मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वारदात का कारण चुनावी रंजिश बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार रविवार देर रात जब कंवारी गाँव का सरपंच एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहा था तभी हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चलाते हुए उनकी हत्या कर दी। घात लगाए हमलावरों ने सरपंच संजय दुहन पर 6 गोलियां चलाई। हमलावर गोली मारने के बाद कार में सवार होकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सरपंच संजय दूहन को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक सरपंच

हत्या की वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम व हांसी विधायक विनोद भ्याणा घटना स्थल व अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मौके से हत्या की वारदात से संबंधित सबूत जुटाते हुए संजय दुहन के शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखा है। सरपंच के शरीर पर छह गोलियों के निशान मिले हैं। जिसमें पांच गाेलियां पेट में ही लगी हैं। उनके शव का  आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।

पुलिस जिला हांसी एसपी ने इस मामले की जांच और हमलावरों की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया है। वारदात का कारण चुनाव को लेकर चल रही पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही इस पूरे मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button