Crime

CRIME NEWS : पति की हत्या का केस लड़ रही महिला पर एसिड अटैक

Crime

गाजियाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पटेल नगर में गैस ऐजेंसी के पास बाइक सवारों ने घर जा रही एक विधवा महिला पर एसिड अटैक करके सनसनी फैला दी है। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से हमलावर फरार हो गए। दरअसल, बीते शनिवार यानी 16 मार्च के दोपहर को हुई इस घटना के बाद महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पूरा मामला गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी का है। यहां, की निवासी महिला सुमन के पति अखिलेश की भी विवाद के चलते जला कर हत्या कर दी गई थी। जिसका केस उसकी पत्नी सुमन लड़ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार नंदग्राम निवासी महिला सुमन पंचवटी में रहती है। महिला राशन लेने के लिए गई हुई थी जहां राशन नहीं मिलने पर वह वापस अपने घर ई-रिक्शा से लौट रही थी, तभी पटेल नगर की गैस एजेंसी के पास दो बाइक सवार युवक खड़े हुए थे। दोनों ने कपड़े से अपने चेहरे ढके हुए थे। दोनों तेजी के साथ महिला के करीब आए और महिला सुमन पर तेजाब फेंक कर फरार हो गए।

नंदग्राम कट पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान ने सुमन की हालत खराब देख नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत गंभीर चिंताजनक बनी हुई है। महिला ने अपने पति के हत्यारों पर ही एसिड अटैक का आरोप लगाया है। मामले में महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर विजय नाम के एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button