Crime

BILASPUR CRIME NEWS : कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, दोनों ने इंटरकास्ट लव मैरिज की थी

Chhattisgarh

बिलासपुर / बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां होली पर्व की रात पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति घर के दरवाजे पर ताला लगाकर फरार हो गया। मंगलवार दोपहर दरवाजे का ताला खोलकर देखा, तब कमरे में उसकी पत्नी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मुकेश साहू और मृतिका स्वेता कौशिक साहू दोनों ने इंटरकास्ट लव मैरिज की थी, वही कुछ दिन पहले ही दोनों चिंगराजपारा में किराए के मकान में रहने आये थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच आये दिन विवाद होता था। सोमवार होली की रात भी पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। वही सुबह लोगों ने देखा कि घर के बाहर से ताला लगा है।

आशंका पर मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा खोला तो देखा कि खून से लथपथ स्वेता की लाश जमीन पर पड़ी है। और मृतिका का पति फरार है जिस पर सरकंडा पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button