छत्तीसगढ़

AC चोरी का खुलासा: दो सगे भाई गिरफ्तार, 4 AC और बाइक बरामद

जांजगीर-चांपा के मुलमुला थाना क्षेत्र में 1.30 लाख रुपये की AC चोरी मामले का खुलासा। दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 4 AC, 2 पंखे और बाइक बरामद की।

जांजगीर-चांपा, 14 जून 2026। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से एयर कंडीशनर (AC) और सीलिंग फैन चोरी करने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए चार AC, दो सीलिंग फैन तथा वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

IMG 20260614 WA0333 Console Crptech

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी राहुल अग्रवाल निवासी झलमला रोड नरियरा ने थाना मुलमुला में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके निर्माणाधीन मकान में फिटिंग के लिए रखे गए 17 एयर कंडीशनर और 4 सीलिंग फैन में से चार AC और दो पंखे चोरी हो गए हैं। अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर लगभग 1.30 लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गए थे।

CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग

शिकायत के बाद मुलमुला थाना में अपराध क्रमांक 202/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में पुलिस टीम ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्ध युवक की पहचान अमित केंवट निवासी बनाहिल के रूप में हुई।

मुखबिर की सूचना से खुला चोरी का राज

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अमित केंवट अपने बड़े भाई अमर केंवट के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। पुलिस ने अमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन साक्ष्यों और कड़ी पूछताछ के बाद उसने अपने भाई अमर के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार कर लिया।

चोरी का सामान और बाइक बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए चार एयर कंडीशनर, दो सीलिंग फैन तथा घटना में इस्तेमाल हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-11ZE-1377 बरामद कर ली।

गिरफ्तार आरोपी

  1. अमित केंवट (22 वर्ष), पिता रामचरण केंवट
  2. अमर केंवट (24 वर्ष), पिता रामचरण केंवट

दोनों आरोपी बनाहिल चट्टान पारा, थाना मुलमुला के निवासी हैं।

Related Articles

Back to top button