Accident

ACCIDENT NEWS : शैक्षिक भ्रमण से लौट रही स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, 6 बच्चों की मौत, 25 घायल

Big News

उत्तरप्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बाराबंकी में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल बस पलटने से 06 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में करीब 25 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य में जुट गई। घायलों को पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया है।

images 2024 04 02T231948.144 Console Crptech

मिली जानकारी के मुताबिक, सूरतगंज कस्बे में कंपोजिट विद्यालय के शिक्षक लखनऊ चिड़ियाघर और अन्य पर्यटन स्थलों पर बच्चों को शैक्षिक यात्रा पर लेकर गए थे। वहां से सभी बच्चों को लेकर बस चालक वापस लौट रहा था। बस बाराबंकी जनपद के देवा थाना क्षेत्र के सलारपुर में पहुंची थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने के बाद सवार बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। स्थानीय लोगों ने बच्चों को बाहर निकालने के साथ ही पुलिस को सूचना दिया।

पुलिस मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने 6 बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं इस हादसे में घायल अन्य बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों का जमावड़ा घटनास्थल पर लग गया। बच्चों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।

वही, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुःख जताते हुए कहा कि जनपद बाराबंकी में हुई सड़क दुर्घटना में बच्चों का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को घायल बच्चों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायल बच्चों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान…!

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें