छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा की अमिता श्रीवास ने फतह किया माउंट एवरेस्ट, जिले और छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले की होनहार पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को सफलतापूर्वक फतह कर जिले और पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

एवरेस्ट अभियान से लौटने के बाद अमिता श्रीवास ने सोमवार को कलेक्टर जन्मेजय महोबे से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपने पर्वतारोहण अभियान के अनुभव साझा किए और एवरेस्ट शिखर तक पहुंचने के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी दी।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अमिता श्रीवास को इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता जिले सहित पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अमिता ने अपने साहस, दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम के बल पर विश्व की सर्वोच्च चोटी पर पहुंचकर प्रदेश की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

कलेक्टर ने कहा कि अमिता की उपलब्धि यह साबित करती है कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और आत्मविश्वास हो तो कोई भी मंजिल असंभव नहीं होती। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।

इस अवसर पर जांजगीर एसडीएम सुब्रत प्रधान भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button