Newsताज़ा खबर

Anil Kapoor Mother Passed Away : पंचतत्व में विलीन हुई अनिल कपूर की मां Nirmal Kapoor, अंतिम विदाई में उमड़ा बॉलीवुड

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का कल शाम निधन हो गया है। आज मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया और इस दुख की घड़ी में कपूर परिवार के साथ उनके दोस्त और फिल्म स्टार्स खड़े नजर आए। बोनी, अनिल और संजय कपूर तीनों ही फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से एक्टिव हैं और ऐसे में अनिल कपूर की मां के निधन की खबर सुनते ही उनके तमाम फिल्मी दोस्त उनका दर्द बांटने पहुंचे।

Anil Kapoor Mother Passed Away : अनिल कपूर, फिल्ममेकर बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। आज 3 मई को निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार किया गया। निर्मल कपूर को आखिरी विदाई देने के लिए हिंदी सिनेमा के तमाम स्टार्स पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर इस दौरान के वीडियोज भी सामने आए हैं। निर्मल कपूर के निधन से पूरा कपूर परिवार बेहद मायूस नजर आ रहा है। हर कोई निर्मल कपूर की आत्मा की शांति के लिए दुआ भी कर रहा है।

अंतिम विदाई में उमड़ा बॉलीवुड
निर्मल कपूर को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा बॉलीवुड आया था, जिसमें पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर, सोनम कपूर, शनाया कपूर, अयान मुखर्जी, रानी मुखर्जी, फरदीन खान, शिखर पहाड़िया, सुनीता कपूर, अनुपम खेर, बोनी कपूर, अर्जुन कपूर सहित तमाम स्टार्स पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर सेलेब्ल के वीडियोज भी सामने आए हैं।

गौरतलब है कि बीते दिन यानी 2 मई को अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर ने अपनी आखिरी सांस ली। कल शाम मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में निधन हो गया था। इस हॉस्पिटल में निर्मल का इलाज चल रहा था और वो बीते एक हफ्ते से इस अस्पताल में एडमिट थीं। हालांकि, अब निर्मल कपूर ने 90 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Related Articles

Back to top button