छत्तीसगढ़

शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 06 जून तक आवेदन आमंत्रित

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चांपा द्वारा विकासखंड बम्हनीडीह के अंतर्गत आने वाली तीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जारी सूचना के अनुसार दुकान आईडी 542005061 भागोडीह, दुकान आईडी 542005036 बनडभरा तथा दुकान आईडी 542005013 पोड़ीशंकर में संचालनकर्ता रिक्त होने के कारण संबंधित ग्राम पंचायतों में नई संस्था अथवा समूह का चयन किया जाएगा।

इच्छुक संस्था एवं समूह निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन 06 जून 2026 शाम 5 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) चांपा में जमा कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

आवेदन के साथ संस्था या समूह का पंजीयन प्रमाण पत्र, बैंक खाते की छायाप्रति, बचत राशि संबंधी दस्तावेज एवं अन्य आवश्यक अभिलेख संलग्न करना अनिवार्य होगा।

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि आवेदन संबंधी विस्तृत सूचना संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय एवं जनपद पंचायत बम्हनीडीह के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button