जांजगीर चाम्पा

JANJGIR CHAMPA : चांपा के पाढ़ी घाट मंदिर से भगवान की मूर्ति चोरी करने वाली आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Janjgir Champa

जांजगीर-चांपा / चाम्पा के पाढ़ी घाट हसदेव नदी किनारे मंदिर से भगवान की मूर्ति को चोरी करने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार करने में चाम्पा पुलिस को सफलता मिली है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी श्रीधर सोनी उम्र 47 वर्ष नीम चौक सोनारपारा चाम्पा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की चाम्पा पाढ़ी घाट हसदेव नदी किनारे मंदिर से भगवान श्री राम दरबार की मूर्ति जिसमे भगवान श्रीराम जी, माता जानकी जी, लक्ष्मण जी, हनुमानजी की मूर्ति को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। की रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 106/24 धारा 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना के दौरान घटना स्थल निरीक्षण पश्चात आस-पास के सीसी टीवी फुटेज देखने पर एक महिला संदिग्ध हालात में आते-जाते दिखी जिसकी पहचान संतोषी सोनी उम्र 42 वर्ष निवासी नीम चौक चाम्पा के रूप में हुई। संदेही महिला से पूछताछ किया गया। मेमोरेण्डम कथन में मंदिर की मूर्ति चोरी करना स्वीकार की जिसके घर से चोरी गई भगवान की मूर्ति को गवाहो के समक्ष बरामद किया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना निरी. नरेश पटेल थाना प्रभारी चाम्पा, सउनि मुकेश पाण्डेय, प्र.आर.प्रकाश राठौर, म. प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल, आर. माखन साहू, गौरीशंकर राय, नितिन द्विवेदी, महिला आर. शकुन्तला साइबर सेल से ASI रामप्रसाद बघेल, आर. रोहित कहरा, महिला आर. दिव्या सिंह तथा सउनि प्रतिभा राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button