प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन के लिए बलौदा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विशेष पूजन

बलौदा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर दुर्गा मंदिर में विशेष पूजन, आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया।
जांजगीर-चांपा, बलौदा। देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर भाजपा बलौदा मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित दुर्गा मंदिर में विशेष पूजन एवं आरती का आयोजन किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करते हुए पूजा-अर्चना की तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इसी अवसर को उत्सव के रूप में मनाते हुए बलौदा मंडल द्वारा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष निलेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर जिला मंत्री दुर्गा रजक, गौसेवा आयोग के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव, मणीकांत अग्रवाल, मंडल महामंत्री अनिल हरवंश, नगर पंचायत उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, पार्षद रेणु लीलाधर थवाईत, राजकुमार सोनी, बाबा देवांगन, अजय कटकवार, गुलाब कौशिक, ऋषिकेश रात्रे, ओमप्रकाश सारथी, राधेश्याम शर्मा, अभिनेश सिंह, बल्ला श्रीवास, पिताम्बर माथुर, हरगोविंद मस्ताना, कमलेश सोनी, राम किशुन साहू, सुंदर लाल, प्रजय अग्रवाल, रामायण यादव, चंद्रशेखर निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





