छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : बाड़ी में दफन मिली नवविवाहिता की लाश, पति फरार, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh

बेमेतरा / छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां ग्राम पंचायत लुक में एक नवविवाहिता महिला की बाड़ी में लाश मिली है। महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है बताया जा रहा है कि नवविवाहिता की लाश बाड़ी में एक फिट गड्ढे में गड़ी हुई मिली है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। यह पूरा मामला परपोड़ी थाना क्षेत्र है।

जनकारी के अनुसार, गुरुवार को परपोड़ी थाना के ग्राम लुक में ससुराल के बाड़ी में एक फिट गड्ढे में दबी महिला की लाश मिली। मृतिका की पहचान रश्मि वर्मा 22 वर्ष रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक माह पहले ही मृतका रश्मि वर्मा की ओमप्रकाश वर्मा से शादी हुई थी। जिसका मायका कुल्लू गांव में है।

रेशमी वर्मा की सास बीरन बाई ने बताया कि वह शनिवार को धमधा के अछोटी गांव गई थी। बेटे और बहू ने उसके पैर छूकर विदा किया था। सोमवार को जब वह घर लौटी तो बड़े बेटे रमाकांत की पत्नी करुणा ने बताया कि आपके बेटा-बहू ओमप्रकाश और रेशमी बिना बताए कहीं चले गए हैं। इसके बाद आनन-फानन में परिवार ने इसकी सूचना थाने में दी। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। दो दिन तक दोनों की तलाश की गई, दोनों कहीं नहीं मिले। इसके बाद गुरुवार सुबह मृतिका की सास बाड़ी में राख फेंकने निकली थी, तभी उसे बदबू आई।

पास के गड्ढे को खोदा गया तो वहां बहू की लाश मिली। इसकी सूचना पुलिस और मायके पक्ष को दी गई। रेशमी वर्मा के भाई करण वर्मा ने आरोप लगाया है कि पति ओमप्रकाश और परिवार वालों ने मिलकर उसकी बहन की हत्या की है। मायके पक्ष वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए मृतका के पति और परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं घटना के बाद से मृतका का पति ओमप्रकाश घर से फरार है। विगत तीन दिन पूर्व ही परिजनों ने दोनों पति-पत्नी की परपोड़ी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर शव को जांच के लिए रायपुर लैब भेजा है जांच के बाद ही हत्या का खुलासा हो पाएगा।

Related Articles

Back to top button