छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : अस्पताल की महिला सुरक्षा गार्ड ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh

रायपुर / छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्तिथ सबसे बड़े शासकीय अस्पताल मेकाहारा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। घटना की सूचना मिलते ही मौदहापारा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। अधीक्षक डॉ. एसबी एस नेताम ने बताया, महिला अस्पताल में ठेका कंपनी कॉल मी सर्विस से सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार, कॉल मी सर्विस ठेका कंपनी की महिला सिक्योरिटी गार्ड शकीला बानो मेकाहारा में ड्यूटी पर तैनात थी। मेकाहारा के एक रूम में अंदर से दरवाजा लगाकर महिला ने फांसी लगा ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। जानकारी के मुताबिक अपने ससुराल वालों को वीडियो कॉल करने के बाद महिला सिक्योरिटी गार्ड ने आत्महत्या की है। मौदहापारा पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई। है।

Related Articles

Back to top button