
Loksabha
रायपुर / छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक केशव चंद्रा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। पूर्व MLA केशव चंद्रा के साथ 3,831 कार्यकर्ताओं ने भी BJP की सदस्यता ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव और वित्त मंत्री ओम प्रकाश चौधरी ने केशव चंद्रा का पार्टी में प्रवेश कराया। इसके अलावा कांग्रेस नेता जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर भी आज भाजपा में शामिल हो गए है।
आपको बता दें कि जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से केशव चंद्रा 2 बार विधायक रह चुके हैं। 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में केशव प्रसाद चंद्रा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। साल 2018 में केशव चंद्रा ने भाजपा प्रत्याशी कैलाश साहू को 21 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।