रायपुर

CG BUDGET SESSION 2024 : विधानसभा में गूंजा महादेव सट्टा एप का मामला

Chhattisgarh

रायपुर / छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन की सदन की कार्यवाही शुरू होते ही आनलाइन महादेव सट्टा एप का मामला गूंजा। प्रश्नकाल में भाजपा के विधायक राजेश मूणत ने महादेव सट्टा का मामला उठाया। इस मामले में भाजपा के राजेश मूणत गृह मंत्री विजय शर्मा से सवाल किया ।

विधायक मूणत ने कहा कि महादेव सट्टा एप में अंतरराष्ट्रीय स्तर के लोग शमिल हैं। ये काफी संवेदनशील मामला है। इसका संचालन दुबई से चलता रहा। उन्होंने पूछा कि महादेव सट्टा एप व अन्य सट्टा एप के संबंध में कब-कब और क्या-क्या शिकायत की गई है? यह भी पूछा कि इस पर क्या-क्या कार्रवाई की गई है।

images 64 Console Crptech

विधायक मूणत के सवाल पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने जवाब देते हुए बताया कि इस मामले की जांच जारी है। जांच और बयान के आधार पर किसी को फांसी पर नहीं लटकाया जा सकता तथ्य प्रमाणित होने के बाद विष्णुदेव सरकार कार्रवाई करने में एक घंटा भी नहीं लगाएगी इस मामले में जो भी दोषी होगा चाहे वह किसी भी पार्टी का क्यों ना हो सब पर कार्रवाई होगी। इस प्रकरण में यह बात सामने आई थी कि चार्टर प्लेन से जिन्हें शादी में दुबई ले ज़ाया गया था, उनका भी डिटेल्स हम निकलवा रहे हैं. सबसे पूछताछ होगी।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नौजवान जो राह से भटके हुए हैं, ऐसे युवा महादेव सट्टा एप से जुड़कर अपनी बर्बादी का रास्ता चुन लिया अब तक 90 एफआईआर दर्ज हुई है। 67 प्रकरणों में से 54 पर चालान पेश हो गया है। दुबई में रह रहे छत्तीसगढ़ के लोग ही इसका संचालन कर रहे हैं। लुकआउट सर्कुलर जारी हुआ है रेड कॉर्नर नोटिस दिया गया है। प्रत्यर्पण के लिए प्रयास चल रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि महादेव एप से जुड़े बैंक अकाउंट फ़्रीज किया गया है। जिन अधिकारियों की भूमिका पाई गई है, उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई है दो जेल में हैं, कुछ सस्पेंड हैं। ED में जांच चल रही है, इसलिए दूसरे एजेंसी को मामला देना ठीक नहीं है। एक बार प्रमाणित होने के बाद माननीय सदस्यों को कार्यवाही होते दिखेगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राजेश मूणत युवा मोर्चा से हैं, और मैं भी युवा मोर्चा से हूँ। जो आग उनके दिल में है, वही आग मेरे दिल में भी है। जैसे ही फ़ैसला आ जाएगा विष्णुदेव सरकार को एक घंटा भी नहीं लगेगा कार्रवाई करने में देरी नहीं करेगी।

वही, धर्मजीत सिंह ने कहा कि गृह मंत्री को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से बुलडोजर कार्यवाही की जानकारी लेनी चाहिए। चार-पांच लोगों का घर बुलडोजर से गिरवाइए तो सब ठीक हो जाएगा, उन्होंने कहा की कितना नियम कायदा में चलोगे यहां अब बुलडोजर टाइप कार्यवाही की जरूरत है।

वहीं, भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का मामला सदन में उठाया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस सर्वे का भौतिक सत्यापन नहीं किया गया है। केवल एक अंश का ही भौतिक सत्यापन कराया जा सका है। 47 हज़ार 90 लोग जो आवासविहीन थे, केवल उन्हें ही इसका लाभ दिया गया है, आवास स्वीकृत किए गए हैं।

 

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें