Crime

CG Crime News: 55 साल के पड़ोसी ने 13 साल की मानसिक रूप से कमजोर लड़की से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

जशपुर / छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां दुलदुला थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 13 साल की नाबालिग बालिका से उसके पड़ोसी नाना ने दुष्कर्म किया।

पीड़िता की बड़ी मां ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि नाबालिग बच्ची मानसिक रूप से कमजोर है और बड़ी मां के साथ रहती है। 7 मार्च को जब बड़ी मां मजदूरी के लिए घर से बाहर गई थी, तब नाबालिग अकेली थी।

पीड़िता ने अपनी बड़ी मां को बताया कि उसके नाना ने उसे अपने घर के पास स्थित गौशाला घर में ले जाकर दुष्कर्म किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और नाबालिग बालिका का मेडिकल स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। त्वरित कार्रवाई करते हुए 55 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जशपुर पुलिस ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button