छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : गांजा की तस्करी करते तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

CHHATTISGARH NEWS

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही / अंतरराज्यीय गांजा तस्करी करते पेण्ड्रा पुलिस ने 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के पास से 34.600 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

मिली जानकारी मुताबिक, थाना प्रभारी पेण्ड्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि बिलासपुर के रास्ते रतनपुर होते हुए एक स्कार्पियो कार में गांजा लेकर मध्यप्रदेश की ओर जा रहे है।

मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी पेण्ड्रा ने तत्काल पुलिस टीम के द्वारा लाटा तिराहे के पास नाकाबंदी कर बिलासपुर की तरफ से आ रहे वाहन वाहन क्र. MH 40BE4634 को चेक किया गया।, चेकिंग के दौरान 34,600 किलोग्राम गांजा बरामद किया तथा आरोपियों से 02 नग मोबाइल कुल कीमती 11,39,000 रुपये को जप्त किया गया। पुलिस आरोपी प्रशांत श्रीवास 21 वर्ष निवासी मंझौली थाना मंझौली जिला जबलपुर (मध्यप्रदेश), कंघी लाल पूरा बीरन गोंड 30 साल निवासी धमनी थाना पाटन जिला जबलपुर (मध्यप्रदेश) और राधे श्याम कश्यप 24 साल निवासी गोंदिया थाना गोंदिया (महाराष्ट्र) को अपराध क्रमांक 428/2023 धारा 20 (B) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुटी है।

Related Articles

Back to top button