Crime

CRIME NEWS : पत्नी को Reels बनाने से रोकना पति को पड़ा महंगा, परिजनों के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

Crime News

बिहार के बेगूसराय में पत्नी को रील्स बनाने से रोकना पति को महंगा पड़ गया। पत्नी ने अपने घर वालों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पति ने रील्स बनाने का विरोध किया था। इसके बाद पत्नी और ससुराल वालों ने पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के नरहन गांव निवासी महेश्वर कुमार राय के रुप में की गई है। यह पूरी वारदात खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव की है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महेश्वर कोलकाता में रहकर मजदूरी करता था और हाल ही में घर आया था। उसकी पत्नी रानी कुमारी टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर काफी वीडियो बनाती थी जिसका महेश्वर विरोध करता था लेकिन रानी अपने पति की बात मानने को तैयार नहीं थी।

बताया जाता है कि महेश्वर राय कोलकाता से वापस अपने गांव में आया हुआ था इस दौरान वह अपनी पत्नी से मिलने चला गया। वहां रील्स बनाने को लेकर फिर से पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ जिसमें महेश्वर की पत्नी रानी कुमारी ने अपने घर वालों के साथ मिलकर महेश्वर राय की गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने महेश्वर राय की पत्नी रानी कुमारी को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Back to top button