छत्तीसगढ़

CHHTTISGARH NEWS : युवा व्यवसायी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh

कांकेर /छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां भानुप्रतापपुर में एक युवा व्यवसायी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। घटनास्थल से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, भानुप्रतापपुर में युवा व्यवसायी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय चिराग शर्मा के रूप में हुई है। जो विवाहित था मृतक सुबह अपनी दुकान खोलकर ग्राहक के यहां समान छोड़ने गया था। उसके बाद से वह वापस दुकान नहीं आया कुछ देर बाद बड़े भाई ने फोन लगाकर जल्दी दुकान आने के लिए मोबाइल पर काल किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

इसके बाद चिराग शर्मा की तलाश शुरू की गई। इस दौरान लगभग 11 बजे मृतक की स्कूटी नगर से तीन किमी दूर देव दरहा के पास मिली और पास में ही मृतक की लटकटी हुई लाश भी मिली। वहीं मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है मैं ऐसी दलदल में फंस गया हूं, जहां से वापस आना मुश्किल है।

फिलहाल भानुप्रतापपुर पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button