CRIME NEWS : भतीजे का विधवा चाची से था अवैध संबंध, दोनों की Love स्टोरी में तीसरे की हुई इंट्री, फिर हुआ ये कांड

Murder
क्राइम डेस्क / ग्रेटर नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक भतीजे ने अपनी चाची की चाकू गला रेतकर हत्या कर दी। कारण था कि चाची का दूसरे के साथ अवैध संबंध था। चाची के पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद चाची ने अपने भतीजे को प्रेम में फंसाया। भतीजे से लंबे समय तक अवैध संबंध बनाए। उसके बाद चाची ने अपने भतीजे को छोड़कर एक अन्य पड़ोसी पुरुष के साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाए। इससे भतीजा क्रोधित हो गया और चाची को हमेशा के लिए सुला दिया। चाची पर चाकू से वार करके मौत के घाट उतार दिया गया। इस मामले के बाद पूरे इलाके में यह वारदात चर्चा का विषय बनी हुई है।
यह मामला ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र का है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कलौंदा गांव में रहने वाली करीब 35 वर्षीय महिला की शादी 16 साल पहले हुई थी। महिला के 6 बच्चे हैं। कुछ समय पहले महिला के पति की मौत हो गई। जिसके बाद महिला अकेले हो गई। इसी बीच महिला अपने भतीजे के करीब आ गई। महिला और भतीजे के बीच अवैध संबंध बन गए। दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में रही।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय के बाद विधवा महिला ने अपने भतीजे से भी किनारा कर लिया। उसके बाद पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ चक्कर चलने लगा। पड़ोसी युवक और महिला के बीच अवैध संबंध बने। इस बात का पता जब विधवा महिला के भतीजे को चला तो उसको गुस्सा आया। इसी गुस्से में वह विधवा चाची के घर गया। वहां पर विवाद हुआ और विवाद के दौरान भतीजे ने चाची पर चाकू से वार करके मौत के घाट उतार दिया। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी भतीजे शाहरुख (28) को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।