छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026: कल जारी होंगे 10वीं-12वीं के रिजल्ट

CGBSE ने आधिकारिक रूप से तारीख और समय किया घोषित, छात्र रोल नंबर तैयार रखें

रायपुर / छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम जारी करने की तारीख और समय तय कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह परिणाम सिर्फ अंक नहीं, बल्कि छात्रों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सहयोग का परिणाम है।

रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अंक देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखना जरूरी है।

यहां देखें CGBSE Result 2026:

  • CGBSE Official Website
  • CG Results Portal

ऐसे चेक करें 10वीं-12वीं का रिजल्ट:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “CGBSE High School Result 2026” या “CGBSE Higher Secondary Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  4. ‘Submit’ बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  5. भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड कर PDF सेव कर लें।

महत्वपूर्ण जानकारी

  • रिजल्ट 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे जारी होगा
  • केवल ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट उपलब्ध होगी
  • मूल अंकसूची बाद में स्कूल से प्राप्त होगी

Related Articles

Back to top button