देश

DUNGARPUR RAPE CASE : प्रिंसिपल को अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा, पोर्न वीडियो देखकर किया 7 बच्चियों के साथ दुष्कर्म

Rape Case

शिक्षक जिनसे आप और हम बहुत कुछ सीखते हैं, एक शिक्षक बच्चे के पूरे जीवन को बदल सकता है। कई बार शिक्षकों से दी हुई सीख जीवन के हर मोड़ पर काम आती है, लेकिन इस रिश्ते की मर्यादा को शर्मसार करने वाले एक शिक्षक को अब अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

राजस्थान के डूंगरपुर में स्कूल की 7 मासूम छात्राओं से दुष्कर्म के मामले में दोषसिद्ध होने बाद स्कूल प्रिंसिपल रमेशचंद्र कटारा को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। उसे मौत तक जेल में रहना होगा। साथ ही 3.14 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

प्रिंसिपल रमेश चंद्र ने स्कूल टाइम में मोबाइल में पोर्न वीडियो देखना शुरू किया था। वहीं लड़कियों को हवस का शिकार बनाता। छात्रा के घर जाने के बाद अपने परिजनों को इस बारे में नहीं बताने पर प्रिंसिपल की हिम्मत बढ़ने लगी और उसने धीर-धीरे करके अन्य छात्राओं को भी स्कूल अवकाश के बाद रोकने लगा और उनको कमरे में ले जाकर रेप करने लगा।

प्रिसिंपल छात्राओं को इसकी जानकारी घर पर देने पर तालाब में फेंकने की धमकी भी देता था। धमकियों से बच्चियां डर जाती और अपने घर जाकर कुछ नहीं कहती थी। 2018 में केस खुलने पर आरोपी जेल गया और अब सजा हो गई। सिर्फ 7 लड़कियों ने बयान दर्ज कराए, यह संख्या 100 से ज्यादा थी।

Related Articles

Back to top button