छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH CRIME NEWS : पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

Chhattisgarh

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतुपर / छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतुपर जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पति ने अपनी पत्नी को खौफनाक मौत दी है। पति ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया और लाश को घर के बाहर फेंककर फरार हो गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मनेंद्रगढ़ के सोकोबहरा गांव की है। मृतिका के ससुर ब्रजभान सिंह ने केल्हारी थाने में आकर सूचना दी कि उसके बेटे महा सिंह ने रात करीब 2 बजे अपनी पत्नी चंद्रावती (22) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और शव को क्षत-विक्षत हालत में घर के बाहर फेंक कर भाग गया है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी पति फरार है। मामले में केल्हारी पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button