Crime

CHHATTISGARH CRIME NEWS : भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh Crime News

कांकेर /  जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां भाजपा नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। असीम राय देर शाम पुराना बाजार चौक स्थित एक दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। सिर पर गोली लगने से उनकी मौत हो गई।  घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं, घटना की जानकारी के बाद कांकेर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है।

मृतक भाजपा नेता असीम राय की बाजार में हुई हत्या के बाद जिला सहित प्रदेश में हड़कंप मच गया है। बता दें कि असीम राय भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे। इससे पहले वे पखांजूर नगर पंचायत के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

बताया जा रहा है पखांजूर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा था। 15 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग भी होनी थी।

 

 

Related Articles

Back to top button