Crime

CHHATTISGARH CRIME NEWS : प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

Crime News

सूरजपुर / जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। क्योंकि पति को दोनों की अवैध संबंध की भनक लग गई थी। इसलिए उसे रास्ते से हटाने के लिए नींद में गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नमदगिरी गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम नमदगिरी निवासी नरेश देवांगन ने थाना सूरजपुर में सूचना दिया कि इसका भतीजा सुनील देवांगन का शव सोहन के खेत में पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आई कल्याण एलिसेला ने पुलिस अधिकारियों, एफएसएल व डॉग स्क्वार्ड की टीम को मौके पर भेज बारीकी से साक्ष्य संकलन कर मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए। मामले की बारीकी से जांच के क्रम में शव पंचनामा के बाद मृतक का पीएम कराया गया जिसमें डॉक्टर के द्वारा मृतक की मृत्यु हत्यात्मक लेख किए जाने पर अपराध क्रमांक 03/24 धारा 302 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान जानकारी सामने आई कि मृतक सुनील देवांगन 30 वर्ष की पत्नी 28 वर्षीया लक्ष्मी देवांगन का गांव के ही 32 वर्षीय रामकुमार केंवट से अवैध संबंध है। पति को दोनों की अवैध संबंध की भनक लग गई थी। इस वहज से आये दिन सुनील और उसकी पत्नी के बीच विवाद होता रहता था।

विवाद से परेशान होकर महिला और उसके प्रेमी राजकुमार ने सुनील को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और सोते समय सुनील का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद सुनील के शव को दोनों उठाकर खेत में ले गए और वहां फेंक कर वापस अपने घर आकर सो गए। पुलिस ने जब महिला से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। बरहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में पेश कर जेल दाखिल करा दिया है।

 

Related Articles

Back to top button