छत्तीसगढ़
Chhattisgarh: बस्तर में योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भेंट किया राजकीय गमछा
मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री, अमित शाह की अध्यक्षता में हुई अहम चर्चा

रायपुर/बस्तर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने योगी आदित्यनाथ को राजकीय गमछा और पुष्पगुच्छ भेंट कर छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप सम्मानित किया।

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक का आयोजन बस्तर में किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय, विकास कार्यों और प्रशासनिक मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच क्षेत्रीय विकास, सुशासन और राज्यों के बीच आपसी सहयोग को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। साथ ही जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई।
इस बैठक को राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और विकास को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है।





