छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH : नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भाजयुमो प्रदेश भर में कर रही कांग्रेस कार्यालय का घेराव व सोनिया-राहुल का पुतला दहन

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की चार्जशीट में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने राज्यभर में कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

रायपुर/ जांजगीर-चांपा / भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र देवांगन ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर नेशनल हेराल्ड घोटाले को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दाखिल चार्जशीट के आधार पर इसे देश की संपत्ति की लूट और जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात बताया।

चार्जशीट में कांग्रेस नेतृत्व – सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे को मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर अपराधों में आरोपी बनाया गया है। देवांगन ने बताया कि 661 करोड़ की सार्वजनिक संपत्ति को मात्र 50 लाख में यंग इंडियन लिमिटेड (YIL) को ट्रांसफर किया गया, जिसमें गांधी परिवार की 76% हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आर्थिक भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि एक सुनियोजित षड्यंत्र है, जिसने पत्रकारिता के नाम पर ली गई जमीनों का व्यावसायिक दोहन किया।

युवा मोर्चा की मांगे
गांधी परिवार की संपत्तियों की गहन और निष्पक्ष जांच की जाए।
दोषियों को सख्त सजा मिले।
भ्रष्ट नेताओं को राजनीति से बाहर किया जाए।

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष देवांगन ने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट हों और ऐसे नेताओं को सबक सिखाएं जिन्होंने देश की भावी पीढ़ी के साथ धोखा किया है। देश अब परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगा।

जिसके विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा छतीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर सोनिया गाँधी व राहुल गाँधी के पुतले का दहन कर रही है।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें