रायपुर

CHHATTISGARH NEWS : गार्डन में देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh News

रायपुर / डीडी नगर पुलिस ने देशी कट्टा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा समेत एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

मिली जानकारी अनुसार डीडी नगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि आरडीए कालोनी, इन्द्रप्रस्थ गार्डन के पास एक व्यक्ति जो हल्के नीले रंग का फुल शर्ट पहना है जो अपने कमर में एक देशी कट्टा छुपाकर घूम रहा है।

डीडी नगर पुलिस आरडीए कालोनी, इन्द्रप्रस्थ गार्डन के पास पहुंचकर बताये गये हुलिये के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। नाम पता पूछने पर अपना नाम रामनाथ सेन पिता स्व. तुकाराम सेन उम्र 58 वर्ष निवासी इन्द्रप्रस्थ बीएसयूपी कालोनी रायपुरा, मकान नंबर 04, ब्लाक नंबर 04 थाना डीडी नगर रायपुर होना बताया जिसकी तलाशी लेने पर उस व्यकित के कमर में एक लोहे का देशी कट्टा एवं पेंट की जेब में एक नग जिंदा कारतूस रखे मिला।आरोपी रामनाथ सेन के कब्जे से एक लोहे का देशी कट्टा एवं एक नग जिंदा कारतूस को जप्त किया गया आरोपी के पास कटटा के संबंध में कोई दस्तावेज नही होने से आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button