Crime

JAUNPUR CRIME NEWS : पत्रकार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में मची सनसनी

Crime

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां पर बेखौफ बदमाशों ने पत्रकार की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक घटना शाहगंज थाना अंतर्गत इमरानगंज बाजार की है। जहां पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव है। बताया जा रहा है कि पत्रकार क्षेत्र के गो तस्करों और भू माफियाओं के खिलाफ खबरें लिखते थे। जिस वजह से बदमाशों ने आशुतोष श्रीवास्तव से दुश्मनी रखते थे।

आशंका जताई जा रही है कि गौ तस्करों और भू माफियाओं के खिलाफ खबरें लिखने की वजह से उनकी हत्या की गई है। खबर है कि आशुतोष पत्रकार होने के साथ साथ भाजपा की राजनीति भी कर रहे थे। हत्या क्यों की गई किसने किया इसकी छानबीन पुलिस कर रही है। इस हत्याकांड से जौनपुर के पत्रकार जबरदस्त गुस्से में है।

जानकारी के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव विगत एक माह पहले ही सीओ शाहगंज और थाना प्रभारी शाहगंज को जरिए पत्र अपने जान व माल की रक्षा के लिए गुहार लगाई थी। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर शाहगंज के लोगो में जबरदस्त जनाक्रोश है। लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन भी कर रहे है।

Related Articles

Back to top button