CHHATTISGARH NEWS : CRPF के जवान ने खुद को मारी गोली

एक दिन पहले छुट्टी से था लौटा
बीजापुर / छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने आत्महत्या कर ली। CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। मृतक CRPF जवान का नाम पप्पू यादव था। बुधवार की सुबह यह घटना हुई। सुबह करीब 5 बजे जवान ने आत्महत्या कर ली। उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद के गले पर गोली मार ली। गोली सिर को चीरते हुए बाहर निकल गयी। जवान की मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना से हड़कंप मच गया है।
मामले में बीजापुर के नैमेड़ थाने में केस दर्ज किया गया है। मृत जवान के पास से किसी तरह का नोट भी नहीं मिला है। बताया जा रहा है CRPF जवान पप्पू यादव बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला था। जवान पप्पू यादव की पोस्टिंग CRPF की 22वीं में थी। 1 दिन पहले ही यानी 29 जुलाई को छुट्टी से बिहार से बटालियन में लौटा था।
पुलिस इस मामले की जाँच में जुट गयी है। जवान पप्पू यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा। उसके बाद शव को ग्राम ठाकुरी, थाना चाल पोखरी, जिला भोजपुर के लिए भेजा जाएगा।