रायपुर

CHHATTISGARH NEWS : मरीन ड्राइव तालाब में मिली नर्सिंग स्टाफ की लाश, मचा हड़कम, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh News

रायपुर / जिले के तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक युवती की लाश मिली है घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मौत का कारण अभी अज्ञात है।

तेलीबांधा तालाब में सुबह के वक़्त सैर करने आये लोगों ने एक युवती का शव देखा जिसके बाद लोगो ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जानकारी मिलते ही पुलिस मौका-ए- वारदात पर पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मृतिका युवती रायपुर के एम्स अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ थी युवती का नाम दीक्षा चौहान बताया जा रहा है। मृत युवती देहरादून की रहने वाली है 2021 से एम्स अस्पताल में काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button