छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : BSF के शहीद जवान को डिप्टी सीएम अरूण साव ने दिया कंधा

Chhattisgarh News

रायपुर / छत्तीसगढ़ के कांकेर में हुए आईआईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से BSF जवान अखिलेश राय को स्टेट हेंगर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने श्रद्धांजलि दी है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इस दौरान डीजीपी अशोक जुनेजा सहित पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे। शहीद जवान के पार्थिव शरीर को गृहग्राम के लिए रवाना किया गया वो उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले के निवासी थे।बता दे कि, बीते गुरुवार को नक्सलियों ने कांकेर में आईईडी ब्लास्ट कर दिया। जिसकी चपेट में आकर BSF जवान अखिलेश राय शहीद हो गए थे। अखिलेश राय उत्तरप्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले है। इससे दो दिन पूर्व ही एक जवान शहीद हुआ था।

Related Articles

Back to top button