क्रिकेट

JANJGIR CHAMPA : खनिज विभाग की अवैध रेत उत्खनन, परिवहन पर कार्यवाही, 3 जेसीबी और 1 हाईवा जब्त

Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा / कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल खनिज विभाग के द्वारा जिले के ग्राम भादा, नवापारा, केवा तथा बम्हनीडीह क्षेत्र में खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण करने वाले वाहनो, स्थानो का औचक निरीक्षण किया गया।

खनिज अधिकारी अनिल कुमार साहू ने बताया कि ग्राम नवापारा स्थित हसदेव नदी से 03 जेसीबी द्वारा खनिज रेत का उत्खनन करते पाये जाने पर अवैध उत्खनन का प्रकरण दर्ज कर जप्त कर कलेक्टोरेट परिसर जॉजगीर में रखा गया है। इसके अतिरिक्त 01 हाईवा को खनिज रेत की परिवहन अनुमति क्षमता से अधिक खनिज रेत मात्रा का परिवहन किये जाने पर जप्त किया गया है। उक्त वाहनो/वाहन मालिको के विरूद्ध खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन,भण्डारण पर प्रभावी नियंतत्रण हेतु जिला स्तरीय उडनदस्ता दल द्वारा समय-समय पर आकस्मिक जॉच किया जाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन,भण्डारण करने वालो के विरूद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button