छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : आय से अधिक संपत्ति मामला, नगरीय प्रशासन के SE को 5 साल की सजा

Retired SE Jail

रायपुर / आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में रायपुर विशेष न्यायालय ( भ्रस्टाचार निवारण अधिनियम ) ने निगम के रिटायर्ड अधिकारी को 5 साल के सश्रम कारावास और 1 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश मधुसूदन चन्द्राकर ने यह फैसला सुनाया है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर मनोज सिंह ठाकुर को दोषी पाते हुए यह सजा सुनाई गई है। 1 लाख रुपए की राशि नहीं देने पर 1 साल सश्रम कारावास अतिरिक्त भुगतने का आदेश पारित किया गया है। न्यायालय ने अपने निर्णय सुनाते हुए कहा कि, वर्तमान समय में भ्रष्टाचार गहराई तक फैल चुका है, जो कि समाज की जड़ों को खोखला करने वाला, देश-प्रदेश और समाज के समुचित विकास को प्रभावित करने वाला एक गंभीर प्रकृति का अपराध है।

मिली जानकारी के अनुसार, जुलाई 2015 में रायपुर निगम में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत मनोज ठाकुर के घर पर एंटी करप्शन ब्यूरों (ACB) की रेड मारा था। रेड की कार्रवाई के दौरान घर से तलाशी में मिले सोने-चांदी के आभूषण, नगदी रकम, वाहन, दस्तावेज, बैंक पासबुक, बीमा संबंधित दस्तावेजों को जब्त किया था। वे रायपुर नगर निगम और भिलाई नगर निगम में भी नियुक्त रहे। आय से अधिक संपत्ति मिलने पर जब ACB ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। उसके बाद वे करीब सवा दो साल जेल में रहे। हालांकि, जेल से छूटने के बाद वे दोबारा सेवा में बहाल हो गए। वे रायपुर स्मार्ट सिटी में अधीक्षण अभियंता के तौर पर कार्य कर रहे थे। दिसंबर 2024 में रिटायर हुए थे।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें