छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : कांग्रेस के पूर्व विधायक के खिलाफ FIR दर्ज, जानें क्या है मामला

Chhattisgarh

बालोद / छत्तीसगढ़ के संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा के पति एवं पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा पर मामला दर्ज किया गया है। गुरुर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत एफआइआर दर्ज की है। पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा को गुरुर पुलिस ने विवेचना के दौरान सहयोग करने के लिए नोटिस भी जारी किया है।

बता दें कि पिछले दिनों गुरुर नगर में व्यापारियों द्वारा बनाए जा रहे व्यावसायिक काम्प्लेक्स को अवैध निर्माण का हवाला देते हुए प्रशासन द्वारा बुलडोजर से तोड़ा गया था। इसी दौरान बीजेपी की एक महिला पार्षद से भी कुछ लोगों ने मारपीट करते हुए सड़क पर घसीटा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ था। इस मामले पर उप मुख्यमंत्री एवं बालोद जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा से भाजपाइयों ने घटना की शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी सीएम शर्मा ने लॉ एण्ड आर्डर बिड़गने की स्तिथि में गुरुर टीआई को सस्पेंड कर दिया था। वहीं महिला पार्षद को घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में 4 लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज किया गया था। कुछ दिनों बाद अब उसी मामले में पूर्व विधायक भैय्याराम सिन्हा सहित अन्य 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। यानी अब तक कुल 8 लोगों के खिलाफ गुरुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें