छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : मेडिकल कॉलेज के बाथरूम में मिला हिडेन कैमरा, सफाईकर्मी गिरफ्तार

Hidden camera

राजनांदगांव /  राजनांदगांव मेडिकल में पदस्थ सफाई कर्मी को बाथरूम में चोरी-छुपे नर्सिंग छात्राओं का वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सफाई कर्मी पर कई छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज में कार्यरत व प्रशिक्षु छात्राओं की उपयोग वाली बाथरूम में हिडेन कैमरा होने की जानकारी मिली। जांच में पता चला कि अस्पताल के सफाई कर्मी ताम्रध्वज मंडावी ने उक्त कैमरा को छुपाकर रखा था। इसके पीछे उसका उद्देश्य वीडियो बनाना था। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। वहीं शासकीय अधिकारी भी पूरे मामले की गंभीरता से जांच की मांग कर रहे है।

Related Articles

Back to top button