Durg

CHHATTISGARH NEWS : घर मे लगी भीषण आग, दम घुटने से पति-पत्नी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh

दुर्ग / जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। भिलाई हाउसिंग बोर्ड के फौजी नगर में शुक्रवार सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच आग लग गई। बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई है। घटना भिलाई के हाउसिंग बोर्ड, फौजी नगर क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, भिलाई हाउसिंग बोर्ड के फौजी नगर में सुबह एक घर में आग लग गई। जिसमें धुएं से दम घुटने की वजह से पति-पत्नी की मौत हो गई है। दंपती का नाम वर्गीस चेरियन, पत्नी जुली चेरियन है। सुबह लोगों ने घर से धुंआ निकलते देख अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी थी। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पति-पत्नी को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक मृतकों के दो बेटे और एक बेटी है। एक बेटा यशु चेरियन रायपुर में जॉब करता है। एक बेटा बेंगलुरू और बेटी नोएडा में रहती है। सभी बच्चे भिलाई से बाहर रहते थे। भिलाई स्थित घर में सिर्फ पति-पत्नी थे। वे ऊपर की मंजिल में रहते थे और बुजुर्ग होने के चलते भाग नहीं सके। दम घुटने से दोनों की मौत हो गई। अंदर घुसे प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जब वे अंदर घुसे तो बुजुर्ग व्यक्ति बिस्तर पर ही थे। जब उन्हें उठाया तभी लग गया था कि उनकी मौत हो चुकी है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मच्छर भगाने वाली कॉइल से आग लगने की आशंका है। फिलहाल जामुल पुलिस जांच में जुटी है।

 

Related Articles

Back to top button