Durg

DURG NEWS : शुभम हत्याकांड के मुख्य आरोपी की सेंट्रल जेल में मौत

Chhattisgarh

दुर्ग/ भिलाई / शुभम हत्याकांड के मुख्य आरोपी सेवक राम निषाद की जेल में मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सेवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। शव का जज के समक्ष पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया है। वहीं इसकी न्यायिक जांच जारी है। आपको बता दे कि इस मामले में गैंगस्टर तपन सरकार को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। दुर्ग केंद्रीय जेल अधीक्षक आर आर राय ने बताया कि जेल आने से पहले ही सेवक टीबी का इलाज करवा रहा था। जेल के अस्पताल में भी इलाज चल रहा था। बुधवार को उसकी मौत हुई है। न्यायिक जांच जारी है।

images 2024 02 27T173639.811 Console Crptech

गौरतलब है कि, 8 मार्च 2023 को खुर्सीपार में शुभम राजपूत की हत्या के आरोप में सेवक राम निषाद जेल में बंद था। उसे कान के टीबी की शिकायत थी, जिसका उपचार भी जेल अस्पताल में ही चल रहा था। 21 फरवरी की सुबह करीब 8.30 बजे जब वह अपने बैरक के पास घूम रहा था, तभी अचानक उसके सीने में दर्द उठा और वह गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने उसे जेल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना जेल प्रशासन ने तत्काल पुलिस और जेल के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की बात कही जा रही है।

images 2024 02 27T173708.269 Console Crptech

गौरतलब है कि खुर्सीपार भिलाई निवासी शुभम राजपूत की हत्या होली के दिन वर्ष 2023 में की गई थी। लेने देन के विवाद में शुभम राजपूत की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई थी। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी सेवक निषाद का कहना था कि मृतक शुभम राजपूत तपन सरकार के नाम पर वसूली का काम करता था।

 

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें