CHHATTISGARH NEWS : दो अलग-अलग कुओं में मिली दो लाशें, कपड़े से बंधे थे हाथ और पैर, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग / छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां दो कुएं में दो लोगों का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों के शव कपड़े से बंधे हुये थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना अमलेश्वर थाना क्षेत्र की है।
पाटन ब्लाॅक के अमलेश्वर से लगे ग्राम खम्हरिया में अलग-अलग दो कुएं से तेज बदबू आ रही थी। गांव वालों ने कुएं के पास जाकर देखा तो कपड़े से बंधे दो शव पानी में तैर रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल अमलेश्वर पुलिस को दी।
घटना की सूचना के बाद दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल खुद मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम ने दोनों कुएं से शव को निकाल लिया है। एक शव 10 से 12 वर्ष के बच्चे का है। वहीं, दूसरा शव 30-35 वर्ष की महिला का बताया जा रहा है। दोनों लाश तीन से चार दिन पुरानी बताई जा रही है। दोनों ही शव अलग-अलग कुएं में थे जो आपस में लगभग 35 40 मीटर की दूरी पर है। दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से मृतकों के संबंध में पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस आशंका जता राही है कि आरोपियों ने महिला और बच्चे का पहले हत्या किया होगा फिर दोनों के शव को कपड़े से बांधकर कुएं में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है।